फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रिटायर्ड दरोगा को लिफ्ट देकर बोलेरो सवारों ने 28 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार में बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे थे घर, सीसीटीवी की मदद से पहचान में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खोराबार इलाके के सूबा बाजार स्थित स्टेट बैंक से रुपये निकाल घर जा रहे रिटायर्ड दरोगा सुरेश यादव को लिफ्ट देकर बोलेरो सवार चार युवकों ने 28 हजार रुपये लूट लिए। सूचना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये बोलेरो सवारों की पहचान में जुटी है। सुरेश यादव ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, झंगहा क्षेत्र के मोतीराम अड्डा के कोईरान टोला निवासी सुरेश यादव पुलिस विभाग से दरोगा के पद से रिटायर्ड हैं। वह मंगलवार दोपहर एसबीआई से 28,000 रुपये निकालकर घर जाने के लिए सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बोलेरो में सवार चार युवक आए और रिश्तेदारी का झांसा देकर उन्हें गाड़ी में बैठा लिए।
विज्ञापन

रामनगर कड़जहा के पास उनसे रुपये छीन कर गाड़ी से उतार दिए और फरार हो गए। किसी तरह वह रामनगर कड़जहा चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया कि गाड़ी में चार युवक थे। खोराबार थाने के ट्रेनी सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पहले भी लिफ्ट देकर हो चुकी है घटना

पहले भी लिफ्ट देकर बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। कुछ माह पहले कैंट क्षेत्र के एम्स के पास से कुशीनगर के एक व्यापारी के मुनीब को लिफ्ट देकर बदमाश एयरफोर्स के पास लूटकर जंगल में छोड़ कर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये कार की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें