फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 25 किलोमीटर दूर मिला सरजू नदी में डूबे युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। गोला उपनगर के वार्ड संख्या 14 रामामऊ निवासी सत्येंद्र नायक का शव तीन दिन बाद शनिवार की देर शाम बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पिड़हनी गांव में सरयू नदी में उतराता मिला। शव की पहचान परिजनों ने मौके पर की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते बृहस्पतिवार की सुबह रमेश नायक का बेटा सत्येंद्र नायक शौच के बाद हाथ धोने के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से घंटों तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पिड़हनी गांव के पास नदी किनारे शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। परिजनों ने शव की पुष्टि सत्येंद्र नायक के रूप में की। सत्येंद्र ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी, आठ वर्ष की पुत्री काव्या और तीन वर्ष का पुत्र दिव्यांश है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि उसके दो भाइयों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। थानाप्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें