फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी शादी: 28 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 26 Sep 2026 12:40 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

पनियरा थाना क्षेत्र के खैंचा ग्राम पंचायत में शुक्रवार शाम 28 वर्षीय महिला का शव ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान पंकज लता के रूप में हुई, जिसकी शादी दो साल पहले हुई थी और मायका गोरखपुर के हरपुर में है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनियरा थाना क्षेत्र के खैंचा ग्राम पंचायत में शुक्रवार शाम एक 28 वर्षीय महिला का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसका शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सदर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की।

विज्ञापन


मृतका का नाम पंकज लता था और उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। उसका मायका गोरखपुर जनपद के हरपुर में है। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल के लोग पंकज लता को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने पंकज लता की हत्या की आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ चल रही है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें