मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 सितंबर को अमर उजाला के बाल मेला में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। यह कार्यक्रम दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के सभागार में होगा जिसमें सरकारी, निजी सरकारी के करीब 500 स्कूली बच्चे शामिल होंगे।
सम्मान समारोह का शुभारंभ अपराह्न तीन बजे से होगा। दोपहर दो बजे तक स्कूलों से आए बच्चे अपना पंजीकरण कराएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रह्मलीन मंहत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करेंगे और इसके बाद बच्चों की ओर से नवाचार पर आधारित स्टॉल का अवलोकन करेंगे।
कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा और सदर सांसद रवि किशन शुक्ल मौजूद रहेंगे। बता दें, 14 नवंबर 2025 को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में और 24 जनवरी 2026 को रेल म्यूजियम में बाल मेला कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में सरकारी और निजी स्कूलों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और अनाथालय के बच्चे शामिल हुए थे।