फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर से लापता किशोरी का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका- सातवीं की थी छात्रा

Thu, 01 Jan 2026 11:47 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पीपीगंज

सार

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित पोखरे में किशोरी का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी नार्थ स्वयं फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन कराया। प्राथमिक तौर पर शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपीगंज थाना क्षेत्र के पचगहवां ग्रामसभा स्थित गुरम पोखरा में एक नाबालिग किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हरपुर निवासी रितिका सिंह (16) के रूप में हुई है, जो पीपीगंज क्षेत्र के हरपुर स्थित एमवी इंटर कॉलेज में कक्षा 7 की छात्रा थी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रितिका गुरुवार शाम से ही घर से लापता थी। उसकी तलाश को लेकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी थी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित पोखरे में किशोरी का शव उतराता देखा। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी नार्थ स्वयं फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन कराया। प्राथमिक तौर पर शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एसपी नार्थ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि लापता होने से लेकर शव मिलने तक के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही किशोरी के मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें