फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तरैना नाले में पुल के नीचे मिला तीन माह के बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीपुर। गोला इलाके के ग्राम जप्ती के पूरब स्थित तरैना नाले में रविवार सुबह पुल के नीचे करीब तीन माह के बच्चे का शव उतराया मिला। लाल रंग का स्वेटर पहने बच्चे का शव सुबह टहलने निकले लोगों ने पानी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के कुछ लोग टहलने के लिए तरैना नाले पर बने पुल की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पुल के नीचे पानी में उतराए एक छोटे बच्चे के शव पर पड़ी। पहले लोगों को कुछ समझ नहीं आया लेकिन पास जाकर देखने पर पता चला कि वह करीब तीन माह के बच्चे का शव है। उसने लाल रंग का स्वेटर पहन रखा था। यह दृश्य देखकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल जानीपुर चौकी पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। शुरुआती जांच में बच्चे की उम्र करीब तीन माह आंकी गई है। हालांकि, उसकी पहचान से जुड़ी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

बच्चे का शव नाले तक कैसे पहुंचा और उसे वहां किसने छोड़ा, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि आसपास के गांवों में बच्चा की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हाल के दिनों में किसी परिवार में बच्चे के लापता होने की सूचना तो नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गश है। रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें