फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती में मिला शव, डूबे छात्र प्रिंस की होने की आशंका

Sun, 23 Aug 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों को दी गई सूचना, अभी नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन


- मंगलवार से राप्ती में लापता था कक्षा 10 का छात्र प्रिंस
- पुलिस और एसडीआरएफ लगातार कर रही थी तलाश

चिल्लूपार। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाखास गांव के पास शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे राप्ती नदी के किनारे मिले अज्ञात शव के छात्र प्रिंस कुमार के होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है लेकिन समाचार लिखे जाने तक वे शव की पहचान नहीं कर सके थे।
ग्रामीणों ने टहलने के दौरान नदी किनारे पानी में शव लगा देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। काफी समय तक पानी में रहने के कारण शव फुल गया है जिससे पहचान में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने शव के सेमरा की ओर से बहकर आने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के सेमरा देवी प्रसाद छोटका पथरा निवासी सत्यपाल निषाद का 16 वर्षीय बेटा प्रिंस कुमार एमजी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राजघाट थाना क्षेत्र के चकरा दोयम निवासी उसके दो दोस्त उसे स्कूटी से राप्ती नदी की ओर लेकर गए थे। कुछ घंटे बाद दोनों ने परिजनों को प्रिंस के नदी में डूबने की जानकारी दी थी। इसके बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राप्ती नदी में छात्र की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

शनिवार को बैरियाखास के पास शव मिलने के बाद उसके प्रिंस का होने की आशंका को बल मिला है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। शव की पहचान और मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस आसपास के थानों से भी लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें