फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में कल लगेगा बोधिसत्व रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नौगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 20 नवंबर को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बोधिसत्व रोजगार संगम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से लगने वाले रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 12 कंपनियां 2000 से अधिक रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कर लॉगिन के माध्यम से संबंधित कंपनियों की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, दो फोटो और बायोडाटा लेकर मेले में पहुंचें। इसमें शामिल होने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8931064599 और 8318338392 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें