रामगढ़ ताल में बोटिंग करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
तारामंडल क्षेत्र के वाटर बॉडी में लोग जल्द ही बोटिंग का आनंद ले सकेंगे। जीडीए इसे लेकर कार्ययोजना बनाने में जुट गया है। जीडीए वाटर बाडी के किनारे बांध बनाकर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही फूड कोर्ट का भी निर्माण होगा ताकि सैलानियों को खानपान की सामग्री उपलब्ध हो सके।
रामगढ़ ताल को देखने वालों के लिए यहां फूड कोर्ट का भी निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। फूड कोर्ट में कई दुकानें होंगी। जीडीए के मुख्य अभियंता संजय कुमार सिंह ने बताया कि वाटर बॉडी की साफ सफाई को लेकर इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
इसमें बोटिंग की भी सुविधा होगी। फूड कोर्ट का निर्माण होगा ताकि लोग घूमने फिरने के साथ फास्ट फूड का भी स्वाद ले सकें।