फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: त्रुटिरहित मतदाता सूची पर बीएलओ पाएंगे 25 हजार का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रत्येक विधानसभा में तीन बीएलओ को प्रथम, द्वितीय और तृतीय वरीयता के आधार पर मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

गोरखपुर। निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में तीन बीएलओ को प्रथम, द्वितीय और तृतीय वरीयता के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम वरीयता को 25 हजार रुपये, द्वितीय को 15 हजार रुपये और तृतीय को 10 हजार रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र मिलेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि यह पुरस्कार उन बीएलओ को मिलेगा जिनकी मतदाता सूची त्रुटिरहित होगी। सूची में कोई मतदाता शामिल होने से वंचित न हो, नाम अशुद्ध न हो या दोहरी प्रविष्टि न हो। मतदाता की फोटो स्पष्ट हो, लिंग सही अंकित हो और कोई तार्किक त्रुटि न हो। मृतक या अपात्र व्यक्ति का नाम भी सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। यह सम्मान निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें