फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोरपीठ ट्रस्ट में दिन भर भक्तिमय माहौल, शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 13 Jan 2020 07:39 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
अघोर पीठ पर रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महा मैत्रायण योगिनी के निर्वाण दिवस पर सोमवार को अघोर पीठ ट्रस्ट ट्रांसपोर्ट नगर में परंपरागत कार्यक्रमों के साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


महामैत्रायण योगिनी के निर्वाण दिवस के कार्यक्रम का आरंभ सुबह पीठ प्रमुख गुरुदेवजो अवधूत छबीलेराम अघोराचार्य बाबा कीनाराम, अवधूत भगवान राम और अवधूत भगवान सिद्धार्थ गौतम रामजी महाराज और मैत्रायण योगिनी जी की आरती और पूजन से की गई। परम पूज्यनीय गुरुदेव ने भक्तों को संबोधित किया कि शिव आदि औघड़ हैं। शिव का अर्थ होता है कल्याणकारी। औघड़ उन्हीं की परंपरा के हैं, इसलिए औघड़ भी मन, कर्म व वचन से कल्याणकारी होते हैं।

इसके बाद जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर ब्लड बैंक के वरिष्ठ लैब टेकभनीशियन संजय कुमार ने लोगों को रक्तदान से होने वाले फायदों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान कार्यक्रम के बाद पीठ के उपाध्यक्ष अवधूत छबीलेराम, डॉ. रूप कुमार बनर्जी और आश्रम के भक्तों ने निर्बल वर्ग की महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं। वहीं शाम को महाआरती के बाद भजनांजलि का भी आयोजन किया गया। भजन संध्या के बाद भक्तों ने रात्रि प्रसाद छका। कार्यक्रम में गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों के साथ बिहार नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें