फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेडक्रॉस व 26वीं वाहिनी पीएसी की ओर से लगा रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में 26वीं वाहिनी पीएसी बिछिया कैंप के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कमांडेंट निहारिका शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर किया, जिससे जवानों में उत्साह का संचार हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक महेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने 88वीं बार रक्तदान कर जिले में सर्वाधिक बार रक्तदान करने का उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाया। शिविर में कुल 30 पीएसी जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। ज्ञानेंद्र ओझा,अनंत कुमार त्रिपाठी, सत्येंद्र बहादुर सिंह, विनय पाठक, आदित्य निगम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें