गोरखपुर। भाजपा संगठन की सभी गतिविधियां को रोना संकट के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को देखते हुए आगामी कुछ माह तक ऑनलाइन/ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल 20 मई को सायंकाल 6:00 बजे भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक को वीडियो कॉलिंग/ कांफ्रेंसिंग के जरिए सम्बोधित करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह महामंत्री संगठन रत्नाकर सहित पूरी क्षेत्रीय कार्य समिति एवं सभी 7 सात मोर्चों के अध्यक्ष अपेक्षित हैं।