फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज ही के दिन देश ने बंटवारे का दंश झेला

Sat, 15 Aug 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मौन जुलूस
विज्ञापन


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकताओं ने मौन जुलूस निकाल कर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि आज ही के दिन देश ने बंटवारे का दंश झेला था। लाखों लोग बेघर हो गए थे।
उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 की तारीख विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाता है। इस विभीषिका का दर्द झेलने वाले और अपना बलिदान देने वाले भारतीयों का दर्द आज भी जीवंत है। प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के लिए बंटवारा किसी विभीषिका से कम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगोष्ठी की अध्यक्षता व आभार महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता व संचालन शशिकांत सिंह ने किया। संगोष्ठी में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्व जितांशु सिंह आशू, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें