फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिहार में राजग की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विहार चुनाव में जीत के बाद बेनीगंज ​स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा नेताओं के साथ खुशी मनाते एम ए
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। बिहार में राजग की प्रचंड जीत के बाद भाजपा के क्षेत्रीय और महानगर कार्यालय पर जश्न का माहौल दिखा। बड़ी संख्या में जुटे भाजपा नेताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अगुवाई में पटाखा फोड़ा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में राजग की प्रचंड जीत विकास और सुशासन की जीत है। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को सराहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यालय पर जश्न मनाने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष महराजगंज संजय पांडेय, जिला महामंत्री डॉ. आरडी सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय, क्षेत्रीय संयोजक मीडिया संपर्क विभाग सिद्धार्थ शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर गोरखपुर कार्यालय पर भी जश्न का माहौल दिखा। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस दौरान महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्प दंत जैन आदि मौजूद रहे। वहीं, पूर्व मेयर अंजू चौधरी ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने बड़ी सूझबूझ से यह जनादेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें