फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, 62 सीटों पर करेंगे मंथन

Thu, 17 Sep 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि प्रवास के पहले दिन बृहस्पतिवार को प्रदेश प्रभारी सहजनवां विधानसभा क्षेत्र स्थित अटल आवासीय विद्यालय में आयोजित आशीर्वाद का दीया व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विनोद तावड़े - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय प्रवास पर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आएंगे। वे गोरखपुर क्षेत्र की 62 विधानसभा सीटों पर पदाधिकारियों के साथ चुनावी मंथन करेंगे। 27 घंटे रहकर नब्ज टटोलेंगे।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे, यह सूत्र भी साझा करेंगे, जिससे कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिल सके। क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि प्रवास के पहले दिन बृहस्पतिवार को प्रदेश प्रभारी सहजनवां विधानसभा क्षेत्र स्थित अटल आवासीय विद्यालय में आयोजित आशीर्वाद का दीया व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दूसरे दिन शुक्रवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में चार सत्रों में आयोजित बैठकों में शामिल होंगे। 18 सितंबर की शाम को वह अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन से संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें