फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने गिनाए बजट के फायदे, बोले- केंद्रीय बजट सर्वस्पर्शी व विकासपरक

Fri, 12 Feb 2021 07:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि केंद्रीय बजट सर्वस्पर्शी एवं सर्वांगीण विकास करने वाला है। उन्होंने गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को बजट की खासियतों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को बंसल ने गोरखपुर क्षेत्र समिति की सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में आयोजित बैठक को ऑनलाइन संबोधित किया। इस दौरान गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर लोक कल्याणकारी बजट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अभिनंदन प्रस्ताव को पढ़कर सभी को सुनाया। उन्होंने बजट की खासियत को भी रखा और कहा कि प्रधानमंत्री की देखरेख में प्रस्तुत बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

प्रदेश के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने बताया कि सेक्टर इकाई को अब शक्ति केंद्र कहा जाएगा। उन्होंने मंडल इकाई को सक्षम और बूथ इकाई को सक्रिय बनाने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने पंचायत चुनाव में भाजपा की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला ने किया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

19 फरवरी से चार चरणों में अभियान

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, मंत्री त्रयंबक नाथ तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा चिरंजीव चौरसिया, समीर सिंह, कामेश्वर सिंह, पुष्पदंत्त जैन, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीताशु सिंह आशु, सुनील गुप्ता, जनार्दन तिवारी, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, सत्येंद्र मिश्र, पंकज जायसवाल, युधिष्ठिर सिंह, संतराज यादव, दयानंद शर्मा समेत क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी शामिल रहे।

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि 19 फरवरी से लेकर 19 मार्च तक पंचायत चुनाव के मद्देनजर चार चरणों में अभियान चलेगा। प्रथम चरण में जिला पंचायत के वार्डों की बैठक कर चुनाव की रणनीति बनानी है। दूसरे चरण में ग्राम पंचायत स्तर की बैठक होगी। तीसरे चरण में गांवों में चौपाल लगाई जाएगी। अंतिम चरण में सरकार की उपलब्धियां बताने कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 19 फ़रवरी को प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल का चार साल पूरा होगा। 19 से 25 फ़रवरी तक सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए सरकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें