फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, किया दर्शन-पूजन

Sat, 19 Sep 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शुक्रवार को देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वहां पहुंचने पर मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी, मंदिर के पुजारी योगी पृथ्वीनाथ, वीरेंद्र सिंह व बृजेश मणि मिश्र ने उनका स्वागत किया। उसके बाद तावड़े ने मंदिर में दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

पहली बार गोरखनाथ मंदिर पहुंचे विनोद तावड़े मंदिर की छटा देख अभिभूत हो गए। उन्होंने गुरू गोरखनाथ का दर्शन किया और वहां पर भगवान शिव के मंदिर में जाकर जलाभिषेक किया। भगवान हनुमान की प्रतिमा का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर भ्रमण किया और अखंड धूना का दर्शन कर उसके बारे में जानकारी ली। इस बीच उन्होंने महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर जाकर शीश नवाया। इस दौरान मंदिर में स्थापित अन्य देवी देवताओं के मंदिर को भी देखा।
दर्शन पूजन के बाद मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी उन्हें मंदिर कार्यालय ले गए। वहां पर उनको रामचरित मानस व भगवा शाॅल देकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर का परंपरागत प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह गोरखनाथ मंदिर पहली बार आए हैं। बहुत ही सुंदर स्थान है। इसके बारे में वह बहुत सुने थे। आज दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने द्वारिका तिवारी से कहा कि वह अब यहां आते रहेंगे। अक्सर यहां पर आना होगा। यहां जब भी आएंगे गुरू गोरखनाथ का आशीर्वाद लेने जरूर आएंगे।
विज्ञापन

तावड़े के साथ गोरखनाथ मंदिर जाने वालों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्रीय मंत्री हरिकेश कुमार, सिद्धार्थ शंकर पांडे, सहित अन्य कई लोग माैजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें