फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार्रवाई में लापरवाही हुई तो किसी को छोडूंगा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल प्रापॅर्टी डीलर और अपने करीबी कार्यकर्ता की हत्या से बेहद आक्रोशित नजर आए। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही हुई तो किसी को छोड़ूंगा नहीं, राज्यसभा में सभी को नंगा कर दूंगा।
विज्ञापन

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राजकुमार चौहान अपनी बिरादरी के बड़े नेता थे। उनकी जघन्य हत्या दुर्दांत अपराधियों का काम है। ऐसे अपराधियाें को कड़ी सजी मिलनी चाहिए, यही उनके परिवार के लोगों की भी मांग है। उन्होंने कहा कि हत्या की सूचना मिलते ही राज्यसभा की कार्रवाई छोड़कर आया हूं। प्रदेश में लॉ एंड आर्डर बेहतर हुआ पर चिराग तले अंधेरा नहीं होना चाहिए।
डॉ. अग्रवाल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री दारा सिंह चौहान आए थे। मेरा बयान उनके आने के पहले का है। मेरा कहना है कि राजकुमार के परिवार के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा होनी चाहिए और शासन-प्रशासन को आर्थिक मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन



राजकुमार के भाजपा से जुड़े होने की चर्चा
प्रॉपर्टी डीलर और सक्रिय नेता राजकुमार चौहान के भाजपा से जुड़े होने की भी चर्चा होती रही। डॉ. अग्रवाल ने मीडिया को दिए बयान में उन्हें भाजपा नेता बताया है, जबकि भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि वे कभी भाजपा के पदाधिकारी नहीं थे। महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि वे पार्टी के नेता नहीं थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें