सांसद कमलेश पासवान और नगर विधायक आरएमडी अग्रवाल।(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहायक अभियंता केके सिंह के तबादले के मौखिक आदेश के मामले में भाजपा के जनप्रतिनिधियों के बीच खींचतान में अब नया मोड़ आया है। जिले के बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान अब नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के समर्थन में उतरे हैं।
सांसद कमलेश पासवान ने फेसबुक पर पोस्ट के जरिये लिखा है कि 'डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल जी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में मैं आपके साथ खड़ा हूं, और हम सब जानते हैं कि हमारे क्षेत्रों में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं उनकी क्या गुणवत्ता है????'
वहीं नगर विधायक ने भी सांसद के समर्थन पर पोस्ट के जरिये लिखा है कि 'माननीय सांसद जी आपका आभारी हूं कि आपने आत्मबल बढ़ाया'