फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वोटर चेतना अभियान में बूथों पर पहुंचे भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ वोटरलिस्ट का अवलोकन किया
विज्ञापन


गोरखपुर। वोटर चेतना विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को भाजपा नेता बूथों पर पहुंचे। प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता रुस्तमपुर प्रथम में शक्ति केंद्र अंतर्गत किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा और महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही के साथ कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
एमएलसी डाॅ. धर्मेंद्र सिंह ने गोपालपुर शक्ति केंद्र के बूथों पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क कर वोटर लिस्ट का अवलोकन किया। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कि चुनाव आयोग ने नए मतदाता बनाने के लिए नौ दिसंबर का समय निर्धारित किया है। नए वोटर का नाम लिस्ट ने जोड़वाने, संशोधन और परिवर्धन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रवि किशन शुक्ला ने मालवीय नगर, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कजाकपुर, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने राप्ती नगर, विनोद पांडेय मोहद्दीपुर उत्तर, राधेश्याम श्रीवास्तव ने बशारतपुर प्रथम, सत्या पांडेय ने दीनदयाल नगर, राहुल श्रीवास्तव ने आर्यनगर, अनूप किशोर अग्रवाल ने पुरदिलपुर, शिव प्रसाद जायसवाल ने खोराबार के शक्ति केंद्रों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें