फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाजपा नेता के इकलौते बेटे की महाराष्ट्र में सड़क हादसे में मौत

Mon, 13 Jul 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा। भाजपा गगहा मंडल के पूर्व अध्यक्ष संतोष चन्द के इकलौते बेटे रितेश चन्द (25) की महाराष्ट्र के जलगांव में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कामकाज के सिलसिले में महाराष्ट्र गए हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जलगांव में कंपनी की एक गाड़ी की चपेट में आने से रितेश की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार शाम करीब पांच बजे उनका शव पैतृक गांव नर्रे पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में गमगीन माहौल में मुक्तिपथ गोला पर रितेश का अंतिम संस्कार किया गया। उनके असमय निधन से गांव और क्षेत्र के लोग भी शोक में डूब गए। रितेश के निधन पर बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह समेत पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें