फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी की मां के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि मां का जाना पुत्र के लिए अत्यंत दुखदायी होता है।
विज्ञापन

सांसद रविकिशन शुक्ला ने कहा कि मां त्याग, तपस्या, ममता और संस्कारों की साक्षात प्रतिमूर्ति होती हैं। सीएम योगी मां का जीवन सादगी, धैर्य, उच्च संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों से परिपूर्ण रहा। उनका निधन अत्यंत दुखद है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने भी अपनी संवेदनाएं जताईं। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मां का स्नेह, वात्सल्य और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि मां का स्नेह, वात्सल्य, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, युधिष्ठिर सिंह, राधेश्याम पांडेय, राजेश गुप्ता, संजीव राय, रणजीत राय बड़े, हरिचरण कुशवाहा, राजेंद्र पांडेय और कृष्णगोपाल जायसवाल सहित कई क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया। क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय नवीन, सत्येंद्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव और भास्कर निषाद ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त, क्षेत्रीय मंत्री, मीडिया प्रभारी, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और प्रदेश कार्य समिति के कई सदस्यों ने भी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें