फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव: स्वामी युक्तेश्वर जयंती पर भक्तों ने अर्पित की पुष्पांजलि, योगानंद के थे गुरु

Sun, 10 May 2026 09:59 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

परमहंस योगानंद के आध्यात्मिक गुरु स्वामी श्री युक्तेश्वर गिरी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रमों और योगदा सत्संग केंद्रों में विशेष सत्संग, ध्यान और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए। 
विज्ञापन
योगानंद के गुरु स्वामी युक्तेश्वर की जयंती मनाई गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी दुनिया को योग का पाठ पढ़ने वाले योग गुरु परमहंस योगानंद के गुरु स्वामी युक्तेश्वर गिरी की जयंती रविवार को उनके अनुयायियों की ओर से धूमधाम से मनाई गई।

विज्ञापन


योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इंडिया की ओर से कार्यक्रम का आयोजन राजेंद्र नगर स्थित ध्यान केंद्र पर किया गया। अनुयायियों ने सबसे पहले गुरु के भजन जय गुरु जय गुरु.. गाया। इसके बाद पुष्पांजलि आरती कर गुरु को याद किया। गुरु युक्तेश्वर गिरी से लोक कल्याण की कामना की। इसके साथ ही एक घंटे का ध्यान से फिर भी लगाया गया।

विज्ञापन

इस दौरान पूरा परिसर गुरु की भक्ति में सराबोर रहा। योगदा सत्संग सोसाइटी के सदस्य सुधीर यादव ने बताया कि आज गुरु युक्तेश्वर की जयंती मनाई गई है हर साल बड़े ही आस्था के साथ इसे हम लोग मनाते हैं। इस अवसर पर सुधीर यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र शुक्ला, कुंवर सिंह, नितिन, दिव्यांशु पांडेय, श्रुति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें