फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज शिविर में करा सकेंगे गलत बिल-रीडिंग का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम शनिवार को शहरी क्षेत्र के सभी खंड और उपखंड कार्यालयों पर शिविर का आयोजन करेगा, जिसमें गलत बिल एवं मीटर रीडिंग की शिकायतों का समाधान होगा। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि तारामंडल, गोलघर, टाउनहाल, मोहद्दीपुर समेत शहर के दूसरे बिजली घरों पर यह शिविर लगेगा। सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा शिकायतों का समाधान किया जाएगा। जिस बिजली बिल को सुधारने में स्थल निरीक्षण की जरूरत होगी, यथाशीघ्र जांच कर उसका निराकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें