गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं बोर्ड के छात्रों के अंक-पत्र, सह प्रमाण-पत्र का वितरण पांच जून से और कक्षा 10वीं के छात्रों का सात जून से सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी सिंह ने बताया कि अंकपत्र के लिए छात्र को मूल प्रवेश पत्र और आधार कार्ड अपने साथ लेकर आना अनिवार्य है। संवाद