सपहां मार्ग पर दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी
कसया। शुक्रवार की देर शाम सपहां मार्ग पर दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई। बाइक स्वामी ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। नगर के मथौली निवासी हरिकिशुन शर्मा की सपहां मार्ग पर इलेक्ट्रिक की दुकान है। वह अपनी दुकान के सामने बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। कुछ समय बाद बाहर आए तो उनकी बाइक गायब थी। आसपास खोजबीन की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला।