फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: टेस्ट ड्राइव के कुछ ही देर बाद चोरी हो गई बाइक, युवक की एक गलती पड़ी भारी

Sat, 14 Mar 2020 06:01 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

एक साइट पर बाइक बेचने की सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया। बाइक खरीदने की बात कहकर आए चार युवकों ने टेस्ट ड्राइव किया। बाइक लाकर वापस किया और थोड़ी देर बाद चोरी हो गई। निर्भया बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है।

विज्ञापन


बांस देवरिया मोहल्ले के रहने वाले अरुण गोंड ने तीन मार्च को कुशीनगर जिले के नंबर की एक बाइक खरीदी। अपने नाम से इसे अभी ट्रांसफर भी नहीं कराया। अरुण ने बताया कि इस गाड़ी को बेचने के लिए एक साइट पर सूचना डाल दी। नौ मार्च की दोपहर दो बाइक से चार युवक आए। उस दौरान वे राघवनगर में एक अस्पताल में थे।

युवकों ने गाड़ी के बारे में पूछताछ कर टेस्ट ड्राइव के लिए युवकों ने मांगा। टेस्ट ड्राइव के बाद गाड़ी बाद में खरीदने की बात कहकर चले गए। वह भी अस्पताल में चले गए। दो बजे निकला तो बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक नहीं मिली तो डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला कि चोर बाइक को लेकर निर्भया बूथ की तरफ भागे हैं। सदर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें