गोरखपुर के सहजनवां इलाके के तिलौरा सिसई मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर में सामने से ऑटो से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक के सिर के कई टुकड़े हो गए। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
बाइक सवार की पहचान संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम घुरापाली निवासी ओमप्रकाश निषाद (40) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे की घटना है। ओमप्रकाश किसी काम से बाइक से सहजनवां स्थित एक बैंक में काम से गए था। लौटते समय सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके मौत हो गई।
घटना के बाद ऑटो चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची सहजनवां पुलिस को मृतक के पास एक आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। इसके बाद परिजनों को फोन कर जानकारी दी।