फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी का बैग लूटा, 40 हजार रुपये, मोबाइल फोन और लॉकेट लेकर उड़े

Mon, 05 Sep 2022 11:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार निवासी प्रिंस कुमार अग्रहरि शनिवार को पत्नी ज्योति अग्रहरि के साथ 15 माह के बच्चे मानविक अग्रहरि को डॉक्टर को दिखाने गोरखपुर आए थे। रात करीब 9 बजे बाइक से लौट रहे थे। कैंपियरगंज के रामचौरा के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से छपट्टा माकर पत्नी का बैग लूट लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के रामचौरा में शनिवार रात 9 बजे बाइक सवार बदमाश, महिला से बैग लूटकर फरार हो गए। महिला अपने व्यापारी पति के साथ शहर से इलाज कराकर लौट रही थी। महिला के मुताबिक, बैग में 40 हजार दो सौ रुपये नकद, लॉकेट और मोबाइल फोन था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ लूट की धारा में केस दर्ज कर लिया। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार निवासी प्रिंस कुमार अग्रहरि शनिवार को पत्नी ज्योति अग्रहरि के साथ 15 माह के बच्चे मानविक अग्रहरि को डॉक्टर को दिखाने गोरखपुर आए थे। रात करीब 9 बजे बाइक से लौट रहे थे। कैंपियरगंज के रामचौरा के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से छपट्टा माकर पत्नी का बैग लूट लिया। बैग में 40 हजार 2 सौ रुपये, मोबाइल फोन व बच्चे का चांदी का लॉकेट था।

बदमाशों ने बैग इस कदर खींचा कि प्रिंस की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। किसी तरह बचते बचाते प्रिंस ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन, बदमाश 500 मीटर आगे रामचौरा मीनागंज चौराहे से कलान नाले की ओर मुड़ गए। पीड़ित ने थानाध्यक्ष, सीओ और एसएसपी को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। सभी नाकों पर नाकेबंदी कर दी। तीन संदिग्धों को वीर बहादुर सिंह चौक से हिरासत में ले लिया गया। खबर है कि पकड़े गए बदमाशों की पीड़ित ने पहचान भी कर दी है, पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

गीता वाटिका में महिला का चेन बदमाशों ने उड़ाया
शाहपुर इलाके के गीता वाटिका में रविवार को राधाष्टमी पर दर्शन करने गई महिला की सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के बिछिया अकोलवा निवासी सेवानिवृत्त ब्लॉक कर्मी विष्णु प्रताप सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह रविवार को सुबह दस बजे गीता वाटिका में राधाअष्टमी पर दर्शन करने गई थीं। इसी दौरान भीड़ में किसी ने उनकी सोने की चेन गायब कर दी। गले से चेन गायब देख उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें