फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: झंगहा में स्कूल जा रही छात्रा से बाइक सवार शोहदों ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्रा के शोर मचाने पर शोहदों ने दी जान से मारने की धमकी, 25 दिन बाद दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

- झंगहा थाना क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
झंगहा। झंगहा थाना क्षेत्र में बाइक सवार चार अज्ञात युवकों ने स्कूल जा रही छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़खानी की। घटना में छात्रा के शोर मचाने पर युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मामले में 25 दिन बाद पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रानापार स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। वह रोजाना स्कूल जाने के दौरान महसूस करती थी कि अज्ञात युवक उसका पीछा करते हैं। 10 जनवरी को जब वह घर से स्कूल जा रही थी, तभी एक युवक बाइक से आया और उसे रोक लिया। इसके बाद उसने हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, उसके साथ तीन दोस्त भी अपनी बाइक पर आए और विरोध करने पर सभी ने उसे धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बाइक सवार चार अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें