फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नर्सिंग छात्रा की बाइक सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल, CCTV में कैद हुई घटना

Fri, 18 Aug 2023 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।

सार

सुषमा शर्मा किराये के मकान में रहकर फातिमा अस्पताल में नर्सिंग की पढ़ाई करती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे नर्सिंग की पढ़ाई के लिए पैदल फातिमा अस्पताल जा रहीं थीं। अभी क्वार्टर से लगभग 200 मीटर आगे श्रीराम चौराहे के पास पहुंची थीं कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में शाहपुर इलाके के श्रीराम चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवार बदमाश नर्सिंग छात्रा का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के शताब्दीपुरम कॉलोनी में सुषमा शर्मा किराये के मकान में रहकर फातिमा अस्पताल में नर्सिंग की पढ़ाई करती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे नर्सिंग की पढ़ाई के लिए पैदल फातिमा अस्पताल जा रहीं थीं। अभी क्वार्टर से लगभग 200 मीटर आगे श्रीराम चौराहे के पास पहुंची थीं कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने छात्रा से पूछताछ करने के बाद चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो बदमाशों की तस्वीर कैद मिली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें