फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निर्माणाधीन रिंग रोड पर हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 12 Jan 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अखिलेश की फाइल फोटो। स्रोत संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के सरैया गांव में निर्माणाधीन रिंग रोड के पास शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की वजह जानने के लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन


अखिलेश (20) और सत्यम (22) दोनों गुलरिहा क्षेत्र के अशरफपुर गांव के निवासी थे। शनिवार की शाम दोनों युवक एक ही बाइक से मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में मोबाइल की किस्त जमा करने गए थे। देर रात करीब दस बजे लौटते समय सरैया में निर्माणाधीन रिंग रोड के पास दोनों युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले। 

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-112 पीआरवी ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान रविवार की सुबह अखिलेश की मौत हो गई, जबकि सत्यम की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की स्थिति नाजुक है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं किस वाहन की टक्कर से हादसा हुआ।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे को लेकर अलग अलग कयास लगा रहे लोग
हादसे को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन रिंग रोड पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गिर पड़े। इसके बाद घने कोहरे के कारण पीछे से आ रही किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी हालत और गंभीर हो गई।

हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के अभाव में अभी तक दुर्घटना की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। इधर स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन रिंग रोड पर सुरक्षा इंतजामों और संकेतकों की कमी को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें