फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के भटहट बांसस्थान मार्ग पर सोमवार को बरात में शामिल होने आ रहे बाइक सवार युवकों की मैजिक से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। एक ही बाइक पर चारों युवक सवार थे। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी सुभाग की शादी सोमवार को दिन में बांसस्थान मंदिर परिसर में निर्धारित थी। बताया जा रहा है कि उसी बरात में शामिल होने इसी गांव के सोनू (18) पुत्र रामू, अनीश कुमार (19) पुत्र रंगीलाल, करन पुत्र रामचंद्र एवं अभय बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। अभी वे भटहट-बांसस्थान मार्ग पर खपड़हवा पुलिस चौकी के समीप पहुंचे थे कि सामने आ रही मैजिक के चालक ठोकर मारते हुए फरार हो गया। दुर्घटना में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनीश कुमार को गंभीर चोट आई है। अनीस को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें