फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पाइपलाइन में लीकेज से बरबाद हो रहा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 May 2023 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकरिया में सड़क पर बह रहा ओवरहेड टैंक का पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां। क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकरिया में ग्राम पंचायत पेय जल योजना के तहत लगाई गई टंकी के पाइप में लीकेज से पानी बरबाद हो रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने ओवरहेड टैंक के पास प्रदर्शन कर लीकेज को दुरुस्त कराने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान के प्रतिनिधि जय गोविंद निषाद ने बताया कि पूरे गांव में अंडरग्राउंड पाइप से पानी की सप्लाई की गई है। जब टंकी से पानी की सप्लाई की जाती है तो पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज की वजह से रास्ते व घरों के आसपास जलभराव हो जाता है। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि पाइप की गुणवक्ता ठीक न होने से करीब दो दर्जन से अधिक जगहों पर रिसाव हो रहा है। जिसके कारण जलभराव हो रहा है। गांव में करीब 350 उपभोक्ताओं ने पानी सप्लाई का कनेक्शन लिया है। लिकेज की वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। टंकी परिसर में घास उग आई है। अभी तक विभाग की ओर से वाल पेंटिंग भी नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी सुनील निषाद, पूर्व प्रधान कोदई निषाद, विनय सिंह, सुनील पासवान, अजय भारती, अमरजीत, वंशीधर, प्रदीप यादव, महेंद्र निषाद, रजत पासवान, सत्य प्रकाश भारती, वंशी शर्मा, सत्यम कुमार, अरविंद पासवान, राजू निषाद, विजय पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें