फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोलघर में कपड़ा व्यापारी का बैग लूटकर बाइक सवार फरार, रास्ते में हुई घटना

Fri, 21 Apr 2023 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

राजकुमार ने बताया कि वह बिहार में भी व्यापार के सिलसिले में जाते हैं। वहां पर वह सतर्क रहते हैं। बोले कि गोरखपुर में लगा कि उनके साथ कोई घटना नहीं होगी, इस वजह से थोड़ा निश्चिंत होकर रिक्शा पर बैठ गए और वारदात हो गई।
विज्ञापन
गोलघर में लूट का शिकार हुए कपड़ा व्यापारी राजकुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कैंट इलाके के गोलघर में बृहस्पतिवार की सुबह 5:15 बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी राजकुमार गुप्ता का बैग लूटकर सनसनी फैला दी। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद कपड़ा व्यापारी कोतवाली इलाके में स्थित एक होटल में जा रहे थे कि रास्ते में वारदात हो गई। पीड़ित के मुताबिक, बैग में 12 हजार रुपये नकद, कपड़ों का सैंपल व जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रायबरेली के निवासी राजकुमार कपड़ा का व्यापार करते हैं। वह प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कपड़ों की सप्लाई करते हैं। इस सिलसिले में गोरखपुर के गीता प्रेस भी आते रहते हैं। राजकुमार के मुताबिक, मुजफ्फरपुर से ट्रेन से वह गोरखपुर के लिए चले थे। सुबह 4:45 बजे ट्रेन गोरखपुर स्टेशन पर पहुंच गई और फिर वह बाहर आकर एक रिक्शा पर सवार हो गए।

इसे भी पढ़ें: तस्करी कर विदेश भेज रहे थे रामगढ़ताल के कछुए, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


दोनों बैग को रिक्शा के सीट पर अपने बगल में रखे थे। इस दौरान वह काली मंदिर के आगे गणेश चौक की ओर बढ़े थे, कि पीछ से आए बाइक सवार बदमाश उनका एक बैग लूट लिए। पहले उनको लगा कि बाइक सवार फंस गए, लेकिन जब वह बैग लेकर भागने लगे तो उन्हें घटना का अंदेशा हो गया। अभी वह कुछ समझ पाते कि आरोपी बाइक सवार फरार हो गए।

पीड़ित इसके बाद सीधे जटेपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। राजकुमार ने बताया कि वह लंबे समय से गोरखपुर में व्यापार करने के लिए आते हैं। प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
 

विज्ञापन

सोचे नहीं थे कि गोरखपुर में ऐसा होगा

राजकुमार ने बताया कि वह बिहार में भी व्यापार के सिलसिले में जाते हैं। वहां पर वह सतर्क रहते हैं। बोले कि गोरखपुर में लगा कि उनके साथ कोई घटना नहीं होगी, इस वजह से थोड़ा निश्चिंत होकर रिक्शा पर बैठ गए और वारदात हो गई। गोरखपुर में इस तरह की घटना होने से राजकुमार आहत हैं।

गोलघर में वारदात कर बदमाशाें ने पुलिस को दी चुनौती
शहर के हृदय स्थली कहे जाने वाले गोलघर में वारदात कर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे दी है। बृहस्पतिवार को जिस तरह से बदमाश एक व्यापारी का बैग लेकर फरार हो गए, उस तरह की घटना दो साल बाद सामने आई है। बीच में टप्पेबाजी तो हुई, लेकिन दुस्साहसिक घटना नहीं हुई। इसके पहले 28 दिसंबर 2021 को पुलिस लाइंस के पास रिटायर अधिकारी से चार लाख की लूट हुई थी।



जानकारी के मुताबिक, गोलघर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम माने जाते हैं। पुलिस लाइंस, अफसरों के आवास सब इसी इलाके में हैं, लेकिन इन सब के बीच जटेपुर चौकी से 400 मीटर की दूरी पर ही बदमाश वारदात कर फरार हो गए। व्यापारी राजकुमार का कहना है कि चौकी पर जाने पर अगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की होती तो शायद बदमाश पकड़ लिए जाते। लेकिन, पुलिस ने सीसीटीवी तक देखने की जहमत नहीं उठाई और फिर शाम को बुलाया गया।

शाम में जाने पर मामले में टालमटोल कर दी गई। गोलघर के सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे हैं और उससे पूरी सड़क दिखाई देती है। इन सब के बीच वारदात से शहर की सुरक्षा को बड़ा सवाल उठ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें