फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल बस समेत दो वाहनों से टकराई बाइक, सवार की माैत

Wed, 09 Sep 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल धूसड़। गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर जंगल धूसड़ में मंगलवार दोपहर में सड़क पार कर रहे मजदूर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद बगल से गुजर रही स्कूल बस के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस की मदद से बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां उपचार के दौरान आकाश (29) की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी के समय छात्रों को लेकर स्कूल बस जंगल धूसड़ से पादरी बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान पादरी बाजार से पिपराइच की तरफ जा रही बाइक के सामने सड़क पार कर रहा मजदूर राजन (18) आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक बाइक मोड़ दी। बाइक अनियंत्रित होकर पहले दूसरी गाड़ी से टकराई और फिर स्कूल बस के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार आकाश (29), अनिल (27) और सुनीता (32) और मजदूर राजन घायल हो गए।
सभी घायलों को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि सुनीता का मायका तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग में है। वह अपने भाइयों के साथ मायके से कुशीनगर ससुराल जा रही थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए थे जिनमें आकाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें