फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गड्ढे में उछली बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच जा रहा था युवक, गगहा में सर्विस रोड पर हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गगहा। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे के सर्विस रोड पर कस्बे के पास बने गड्ढे में गिरने से रविवार सुबह चार बजे बाइक सवार तुषार सिंह भदोरिया (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह टहलने गए लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को एंबुलेंस से सीएससी गगहा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तुषार सिंह भदौरिया बहराइच का रहने वाला था। वह शनिवार को अपने मित्र के यहां शादी में गगहा आया था। रविवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था कि अचानक सर्विस रोड पर बने बड़े गड्ढे में बाइक सहित गिर गया जिससे सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच गई होती। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें