फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से पर्स छीना

Wed, 23 Sep 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल माघी चौराहे के पास मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने महिला से जेवर से भरा पर्स छीन लिया। वारदात के बाद बदमाश बाइक से भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डुमरी नंबर दो के हेलानी टोला निवासी बृजेश चौहान मंगलवार रात करीब नौ बजे पत्नी के साथ भटहट स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। बृजेश बाइक चला रहे थे जबकि उनकी पत्नी पीछे बैठी थीं। महिला के पास पर्स था, जिसमें जेवर रखे थे। बताया गया कि दोनों जंगल माघी चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने महिला के हाथ से पर्स झपट लिया और तेज रफ्तार से भाग गए। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें