फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बस्ती में सड़क हादसा, चौरीचौरा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- लखनऊ से लौटते समय बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक के जीजा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


चौरीचौरा। लखनऊ से लौटते समय चौरीचौरा निवासी 32 वर्षीय विकास विश्वकर्मा की बाइक बस्ती में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठा जीजा शंभू विश्वकर्मा (45 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बस्ती पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड संख्या 15 निवासी विकास विश्वकर्मा अपने जीजा शंभू विश्वकर्मा के साथ पासपोर्ट संबंधी कार्य के लिए बाइक से लखनऊ गए थे। बुधवार देर रात वापसी के दौरान बस्ती के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शंभू को तुरंत बस्ती पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात करीब तीन बजे परिजनों को हादसे की सूचना मिली। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि विकास सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे और फेसबुक पर रील बनाते थे। बड़ी संख्या में फॉलोवर्स भी थे। वे भोजपुरी कलाकारों के संपर्क में भी रहते थे। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार देर शाम उनका शव घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें