फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला बिहार के युवक का शव

Tue, 19 May 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के पास समस्तीपुर से लुधियाना का टिकट मिला
विज्ञापन


पिपराइच (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेल ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गढ़वा समपार फाटक के पास पिपराइच से गोरखपुर जाने वाले रेल मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
युवक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी 24 वर्षीय रंजन राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से समस्तीपुर से लुधियाना तक का जनरल टिकट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। आधार कार्ड पर लुधियाना का पता दर्ज था। बाद में अन्य माध्यमों से उसकी पहचान समस्तीपुर निवासी रंजन राय के रूप में हुई। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा पिपराइच प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि युवक के पास ट्रेन का टिकट मिलने से आशंका जताई जा रही है कि वह किसी ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि रंजन राय पंजाब के लुधियाना में काम करने के लिए जा रहा था और 17 मई को अपने घर से निकला था। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें