फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिहार पुलिस ने किरायेदारों का आधार कार्ड लिया गया, गोरखपुर में रिकॉर्ड नहीं

Thu, 28 Sep 2023 10:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बुधवार भोर में चार बजे बिहार और गोरखपुर पुलिस उस मकान में पहुंची थी, जहां शशांक रहता था। एक घंटा रही। इस दौरान उसने मकान मालिक यादव व चार मजदूर किरायेदार से बात की। सबका आधार कार्ड जमा किया। साथ ही अशोक यादव उर्फ अमन के बारे में पूछा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार और गोरखपुर पुलिस एनआईए के आने से पहले सिंघड़िया में शशांक पांडेय के उस मकान में गई थी, जहां वह रहा करता था। बताया जा रहा है कि वर्तमान में वहां पर किरायेदार हैं। चार किरायेदारों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी टीम ने लिया है। बाद में इसे एनआईए टीम को सुपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा गोरखपुर में उसके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला गया है। यहां पर उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार भोर में चार बजे बिहार और गोरखपुर पुलिस उस मकान में पहुंची थी, जहां शशांक रहता था। एक घंटा रही। इस दौरान उसने मकान मालिक यादव व चार मजदूर किरायेदार से बात की। सबका आधार कार्ड जमा किया। साथ ही अशोक यादव उर्फ अमन के बारे में पूछा।

बाद में एनआईए टीम भी यहीं पर गई थी। लोगों का कहना है कि वह गरीब था। कभी लगा नहीं कि वह बहुत बड़ा अपराधी है। अधिकांश लोग उसके भाई राहुल से ही मिले थे, कभी शशांक को नहीं देखे थे। किरायेदार दयान, आकाश आदि से बात की।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें