फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नये स्वीकृत 512 प्रधानमंत्री आवासों का किया गया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को बांसगांव के वार्ड 2 बड़ावन में 5 लाभार्थियों के आवासों का सांकेतिक भूमि पूजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 9 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश के 6 जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बांसगांव में कुल 512 नये प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, स्थानीय पार्षद विनय सिंह, संजय सिंह, गिरजेश रावत, डूडा परियोजना अधिकारी विकास कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत संजय सरोज, सीएलटीसी इंजीनियर अंशुमान सिंह, कंसलटेंट संस्था के अधिकारी वह कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को योजना के जुड़ी जानकारियां दी गई। डूडा परियोजना अधिकारी ने बताया कि लोगों को हिदायत दी गई कि आवास योजना के लाभ के लिए किसी के बहकावे में आकर पैसा नहीं दें। योजना के लाभार्थियों को पहली किश्त के रूप में 50,000 की राशि प्राप्त हो चुकी है। जैसे-जैसे निर्माण कराते जाएंगे उन्हें राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें