फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नहीं रहे भोजपुरी साहित्यकार व आकाशवाणी के पूर्व निदेशक रवींद्र श्रीवास्तव, आवास पर ली अंतिम सांस

Fri, 14 Feb 2025 07:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

भोजपुरी साहित्यकार व आकाशवाणी के पूर्व निदेशक रवींद्र श्रीवास्तव उर्फ जुगानी भाई का उनके आवास पर निधन हो गया। राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
भोजपुरी साहित्यकार व आकाशवाणी के पूर्व निदेशक रवींद्र श्रीवास्तव का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी साहित्यकार व आकाशवाणी के पूर्व निदेशक रवींद्र श्रीवास्तव उर्फ जुगानी भाई का शुक्रवार को आवास पर निधन हो गया। राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। पूर्वी उत्तर प्रदेश के खेत-खलिहानों तक लगभग तीन दशक तक  जुगानी भाई की आवाज गूंजती रही। आकाशवाणी गोरखपुर के लिए 500 से अधिक लघु नाटिकाओं का लेखन-निर्देशन किया। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से लोकभूषण सम्मान, वर्ष 2013 में आचार्य विद्यानिवास मिश्र स्मृति सम्मान सहित कई सम्मान से नवाजे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें