फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराने के लिए कल रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराने के लिए गोरखपुर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 27 अप्रैल को गोरखपुर जंक्शन से सुबह नौ बजे चलेगी और आठ मई को शाम 4:30 बजे वापस आएगी। ट्रेन से सफर करने के लिए अभी भी बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र) और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (संभाजीनगर) के दर्शन का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान यात्रियों की सहायता के लिए आईआरसीटीसी के मैनेजर उपलब्ध रहेंगे।
गोरखपुर से चलने वाली इस ट्रेन में मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर में चढ़ने-उतरने का मौका मिलेगा। ट्रेन में कुल 751 सीटें हैं, जिसमें एसी-2 में 49, एसी-3 में 210 और स्लीपर में 492 सीटें हैं।
विज्ञापन

ट्रेन से सफर करने का शुल्क
इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर क्लास) के लिए 23,500 रुपये प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का शुल्क 22,160 रुपये है। स्टैंडर्ड श्रेणी (3 एसी क्लास) के लिए 40,000 रुपये प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज 38,430 रुपये है। वहीं, कंफर्ट (2 एसी क्लास) में यात्रा के लिए 53,260 रुपये प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज 51,370 रुपये है।
विज्ञापन

यहां से होगी बुकिंग
यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमतीनगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें