महराजगंज। जिले में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष रामअशीष के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज होगा।
जिलाध्यक्ष रामअशीष ने बताया कि तहसील सदर के अंतर्गत 37 किसान परिवारों को सरकार द्वारा प्रति एकड़ कृषि पट्टा आवंटित की गई 55 एकड़ भूमि पर गोरखपुर निवासी पंकज अस्थाना ने हेराफेरी कर कब्जा जमा लिया। पंकज उर्फ पिंटू लाला ने तहसील से लेकर राजस्व विभाग के आला अफसरों तक नकली दस्तावेज तैयार कराए, यहां तक कि फर्जी न्यायालय आदेश भी गढ़ा। इससे आम किसान परिवार परेशान हैं और उनकी जमीन छीनी जा रही है। भाकियू ने मांग की है कि इस घोटाले की तत्काल जांच हो, फर्जीवाड़े के आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज हो और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान मुरली प्रसाद, राजेंद्र सिंह, महेंद्र, अमेरिका, चन्नर, रामवृक्ष, आरती, चंदा, सोनी देवी आदि मौजूद रहे।