सीआरडी पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स आनंदित सिंह बेस्ट कैडेट चुनी गई।
गोरखपुर। सीआरडी आर्य महिला पीजी कॉलेज की छात्रा अनिन्दया सिंह 15 यूपी गर्ल्स बटालियन की बेस्ट कैडेट चुनी गई हैं। इसके साथ ही वह ग्रुप स्तर की प्रतियोगिता के लिए मेरठ में बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं। उनकी सफलता पर बटालियन की एडम अफसर मेजर महुआ भट्टाचार्य, कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन, प्रबंधक, डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह, एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अपर्णा मिश्रा आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। संवाद