फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET की परीक्षा देने से पहले अभ्यर्थियों को देना होगा ये शपथ पत्र, 'मुझे सर्दी-जुखाम या बुखार नहीं'

Mon, 18 Jan 2021 09:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • सीटीईटी 31 जनवरी को, गोरखपुर में 108 केंद्र बनाए गए
  • 50 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, दो पालियों में होगी परीक्षा
विज्ञापन
CTET - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में निर्धारित समय से छह महीने की देरी से, 31 जनवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन होगा। इसमें अभ्यर्थियों को खुद के स्वस्थ होने का घोषणापत्र लेकर जाना होगा। वे शपथ पत्र देंगे कि उनको सर्दी, जुखाम या बुखार नहीं है। वे स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी अभ्यर्थियों के लिए कोविड घोषणापत्र लाना अनिवार्य किया है। गोरखपुर में परीक्षा के लिए 108 केंद्र बनाए गए हैं जहां 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

अभ्यर्थियों को इस आशय का घोषणापत्र अपने साथ रखना होगा कि उन्हें जुखाम, बुखार, सांस लेने में समस्या आदि नहीं है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय पूछे जाने पर घोषणापत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की ओर से सीटीईटी की वैधता आजीवन किए जाने के बाद पहली बार परीक्षा होने जा रही है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा।

पहली पाली में सुबह 9.30 से 12 और दूसरी पाली में दोपहर दो से 4 : 30 बजे तक परीक्षा होगी। यदि अभ्यर्थी पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ाना चाहता है तो उन्हें दोनों पेपर देना होगा। दोनों परीक्षाओं में 150 सवाल पूछे जाएंगे।





 

विज्ञापन

इन बातों का रखें विशेष ख्याल...

  • अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा से दो घंटे पहले रिपोर्ट करना है
  • परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा
  • ओएमआर उत्तरपत्रक में व्हाइटनर का उपयोग, ओवर राइटिंग और कटिंग मना है
  • मास्क लगाना जरूरी है और सैनिटाइजर और पानी की पारदर्शी बोतल ही ले जा सकेंगे

सीबीएसई को-आर्डिनेटर अजीत दीक्षित ने कहा कि परीक्षा के लिए गोरखपुर के प्रस्तावित केंद्रों की सूची बोर्ड ने जारी कर दी है। 108 केंद्रों पर 50 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थी को केंद्र में दाखिल होने से पहले बुखार और सर्दी, खांसी से ग्रसित न होने का शपथ पत्र देना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें