फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनर्जी ड्रिंक पीते हैं? रहें सावधान: गोरखपुर में 13 ब्रांड के सैंपल लैब भेजे, डॉक्टर बोले- लत सिगरेट जैसी

Sun, 24 May 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

शासन के निर्देश पर चलाए गए अभियान में खाद्य सुरक्षा टीम ने रेड वुड पिंक, हेल, अमूल इनर डोज, हेल क्लासिक, एड्रेनेनिल रस, बैम्बा, स्ट्रिंग और चार्जर समेत 13 ब्रांडेड एनर्जी ड्रिंक के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
जांच करती टीम - फोटो : स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं में तेजी से बढ़ रहे एनर्जिक ड्रिंक के चलन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने कई ब्रांडेड ड्रिंक के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। शासन के निर्देश पर जिले में एनर्जी ड्रिंक की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेड वुड पिंक, हेल, अमूल इनर डोज, हेल क्लासिक, एड्रेनेनिल रस, बैम्बा, स्ट्रिंग और चार्जर समेत 13 ब्रांडेड एनर्जिक ड्रिंक के नमूने लिए हैं। कुछ एनर्जिक ड्रिंक में मानक से अधिक कैफिन की मात्रा पाए जाने की आशंका रहती है। आजकल युवा फैशन और तुरंत ऊर्जा पाने के लिए इन पेय पदार्थों का अधिक सेवन कर रहे हैं। इससे शरीर और दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर ऐसे ब्रांडों की विशेष जांच की जा रही है, जिनमें कैफिन की मात्रा ज्यादा होने की आशंका है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला अस्पताल के डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि ज्यादा एनर्जी ड्रिंक पीने से लिवर की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन बढ़ना, अनिद्रा, तनाव और दिमाग पर असर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।इसकी लत सिगरेट जैसी होती है। युवाओं को सीमित मात्रा में ही ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें