बीडीओ उरुवां सीडीओ कार्यालय से संबद्ध किए गए
गोरखपुर। कुछ दिन पहले वायरल हुए ऑडियो के चक्कर में उरुवां के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सुरेश कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डीएम विजय किरन आनंद ने इस मामले में जांच के आदेश देते हुए जांच होने तक उन्हें सीडीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। गोला के बीडीओ सुनील कौशल को उरुवां ब्लाक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। कुछ दिन पहले बीडीओ का एक भाजपा नेता से बातचीत का विवादित ऑडियो वायरल हुआ था। इसकी शिकायत डीएम से भी की गई थी। ऑडियो में बीडीओ मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते सुने जा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ब्यूरो